छोटे भाई ने बीच सड़क पर बड़े भाई भाभी का काट डाला, इस वजह से हुआ ये बड़ा विवाद?

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 24 Oct, 2025 03:21 PM

family feud turns fatal jabalpur man kills brother and sister in law

जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र के बल्दी कोरी दफाई में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक भयानक हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, बबलू चौधरी ने अपने बड़े भाई संजय चौधरी और उनकी पत्नी की बीच सड़क पर हत्या कर दी, जिसके बाद वह फरार हो गया।

जबलपुर: जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र के बल्दी कोरी दफाई में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक भयानक हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, बबलू चौधरी ने अपने बड़े भाई संजय चौधरी और उनकी पत्नी की बीच सड़क पर हत्या कर दी, जिसके बाद वह फरार हो गया।

ये है पूरा मामला...
स्थानीय पुलिस और अस्पताल सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को ने मृतकों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बबलू और संजय चौधरी पैतृक मकान और जमीन को लेकर विवाद में थे। दोनों भाई घर के दो हिस्सों को लेकर लड़ाई कर रहे थे। इसके अलावा, उनके दादा रामलाल की जमीन पर संजय ने मकान बनवा लिया था, जबकि बबलू का दावा था कि उसे भी उस जमीन पर हक है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले लगभग एक महीने से दोनों भाइयों के बीच झगड़े चल रहे थे। कई बार पड़ोसियों ने मध्यस्थता करने की कोशिश की, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका।

पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। आरोपी बबलू चौधरी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। थाना पुलिस ने बताया कि मकान और जमीन के विवाद ने हत्या को जन्म दिया, और यह मामला परिवारिक रंजिश से जुड़ा है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे झगड़े अक्सर होते हैं, लेकिन यह कि विवाद हत्या तक पहुंच जाए, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!