Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Mar, 2025 05:18 PM

भोपाल में किसान सम्मेलन का किया गया आयोजन
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में किसान मोर्चा के द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और नर्मदापुरम से सांसद दर्शन सिंह चौधरी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत , मंत्री एंदल सिंह कंसाना विश्वास सारंग समेत कई भाजपा के नेता और किसान मोर्चा के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री एंदल सिंह कंसाना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की तारीफ की। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों को संबोधित किया। आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भरे मंच से ऐलान किया कि ₹2600 में किसानों का गेहूं खरीदी की जाएगी और ₹4000 में धान खरीदी होगी।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव यही नहीं रुके उन्होंने एक और बड़ी किसानों के लिए सौगात दी और उन्होंने कहा कि अब किसानों को 5 रुपए में बिजली का स्थाई कनेक्शन दिया जाएगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा 3 साल में तीस लाख सोलर प्लांट के कनेक्शन भी दिए जाएंगे, जिसमें किसानों के द्वारा जो बिजली उपयोग के बाद बचेगी उसके लिए भी सरकार खरीदेगी जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। हालांकि ये अलग बात है मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने इसी दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब गांव ग्रामीण इलाकों में बिजली, सड़क, पानी की बड़ी समस्या रहती थी मगर अब ऐसा नहीं है।
अब हमारे किसान शहर से पूरी तरीके से कनेक्ट हैं और गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाया गया है। किसानों को भरपूर बिजली दी जा रही है और रही बात पानी की तो सिंचाई के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि नदी जोड़ो अभियान के तहत केन बेतवा लिंक परियोजना शुरू की गई है विशेष तौर से बुंदेलखंड के लोगों के लिए यह योजना मिल का पत्थर साबित होगी ।