मुख्यमंत्री मोहन के ससुर की अचानक बिगड़ी तबीयत, पिता से मिलने सीमा यादव पहुंची सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज

Edited By meena, Updated: 28 Jun, 2025 01:46 PM

chief minister mohan s father in law s health suddenly deteriorated

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव (98) की अचानक तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई....

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव (98) की अचानक तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। उन्हें इलाज के लिए यूपी के सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री मोहन की धर्मपत्नी सीमा यादव पिता की देखरेख के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के ससुर की स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हालांकि, अभी ब्रह्मादीन यादव की स्थिति में सुधार है, लेकिन उन्हें सुरक्षा कारणों के लिहाज से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ससुराल उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के विवेकानंद नगर में हैं। जहां ब्रह्मादीन यादव अपने पुत्र विवेकानंद यादव के साथ लंबे समय से रह रहे है। बीते रविवार को पेट में समस्या के कारण पुत्र विवेकानंद ने इन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन स्थिति में अधिक सुधार न होने पर डॉक्टर के सुझाव पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। भर्ती के दौरान डॉ अवनीश गुप्ता, डॉ अशोक गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे में स्थिति सामान्य हो जाएगी। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार है। उनकी देखरेख के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव और सीएमओ भारत भूषण सहित डॉक्टरों की टीम मौजूद है।

इधर पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लगते ही डॉ मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव आज सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां उन्होंने पिता का हालचाल जाना और करीब एक घंटे पिता के साथ बिताने के बाद वे मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!