बिजली कटौती से परेशान किसानों ने सब स्टेशन में की तालाबंदी, बोले- 7 दिन में हालात नहीं सुधरे तो...

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 12 Sep, 2025 04:24 PM

farmers upset with power cuts locked the substation and said if the situation do

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में किसानों ने बिजली की खराब सप्लाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुस्साए किसानों ने बिजली कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने विद्युत विभाग पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए।

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में किसानों ने बिजली की खराब सप्लाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुस्साए किसानों ने बिजली कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने विद्युत विभाग पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए।

जानकारी के मुताबिक, सिहोरा तहसील के बघराजी में बने सब स्टेशन पर किसानों ने तालाबंदी की। किसानों का आरोप है कि विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाने का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय कम पॉवर वाला पुराना ट्रांसफार्मर भेज दिया गया। इससे बार-बार खराबी आती है और फसलें खराब हो रही हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि एक महीने पहले नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक वादा पूरा नहीं हुआ। किसानों ने एक हफ्ते के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!