बेटा मांग रहा था अपना हक, पिता ने मार दी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Jun, 2025 12:35 PM

father fired at son in jabalpur

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पिता ने अपने बेटे पर फायरिंग कर दी।

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में पिता ने अपने बेटे पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि बेटा पिता से अपना हक मांग रहा था। पिता ने इस घटना को दूसरी पत्नी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। घायल युवक सीधे थाने पहुंच गया था, पुलिस ने तत्काल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह घटना माढ़ोताल थाना अंतर्गत शिव धाम नगर इलाके की है। घायल युवक का नाम आकाश है और आकाश ने कुछ समय पहले भी अपने पिता पर हमला करने का आरोप लगाया था। युवक ने उस समय भी पुलिस से शिकायत की थी। 

PunjabKesariआरोपी ने 2012 में अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था और दूसरी शादी कर ली है। बेटा पिता के पास प्रॉपर्टी में अपना हक मांगने के लिए गया था। आरोपी पिता पुराना केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। माढ़ोताल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!