जबलपुर में बीच सड़क पर युवक को मारी गोली गंभीर घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Nov, 2024 11:30 AM

firing on a person in jabalpur

जबलपुर जिले में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है, गंभीर घायल हुए युवक अशोक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। युवक घमापुर थाना क्षेत्र में आने वाले लाल मिट्टी के पास का रहने वाला है, युवक अपने काम से घर वापस जा रहा था तभी तीन लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए, युवक के हाथ में गोली लगी थी घायल अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है अशोक रेत का काम करता है और शुक्रवार की रात को वह किसी काम से कटंगी गया हुआ था। 

रात को अपने घर वापस लौट रहा था कटंगी बाईपास पर युवक पहुंचा ही था तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी, युवक के हाथ में गोली लगी है। बीच सड़क पर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए, स्थानीय लोगों ने तत्काल इस बात की सूचना माढ़ोताल पुलिस को दी थी। बताया जा रहा है कि युवक रेत का काम करता है और रॉयल्टी को लेकर ही उस पर फायरिंग की गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!