ढाबे पर खाना खा रहे थे सरपंच, अचानक आए बाइक सवार और गोलियों से भूना!

Edited By Himansh sharma, Updated: 24 Oct, 2025 01:26 PM

firing on sarpanch while he was eating at a dhaba

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई।

जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के आकाश ढाबा एण्ड फैमिली रेस्टोरेंट में खाना खा रहे सरपंच दुर्गेश पटेल पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाकर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, तीन बाइक सवार हमलावर पहले से ही ढाबे पर घात लगाए बैठे थे। 

अचानक फायरिंग की गई, जिससे सरपंच लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। घटना के बाद ढाबा में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत सरपंच को जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुँचाया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैलाने के साथ ही सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!