Edited By Vikas kumar, Updated: 05 Oct, 2019 02:50 PM
खेतिया इलाके में लगातार तेंदुए के आतंक से परेशान लोगों को वन विभाग ने बड़ी राहत पहुंचाई है। गांव भातकी में खेत में तेंदुए होने की सूचना मिलने के बाद उन्हें पिंजरे में कैद करने में कामयाबी हा...
बड़वानी (संदीप कुशवाहा): खेतिया इलाके में लगातार तेंदुए के आतंक से परेशान लोगों को वन विभाग ने बड़ी राहत पहुंचाई है। गांव भातकी में खेत में तेंदुए होने की सूचना मिलने के बाद उन्हें पिंजरे में कैद करने में कामयाबी हासिल हुई है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अलग-अलग जगहों पर पिंजरे लगाकर दो तेंदुए काबू किए हैं।
वन विभाग की टीम ने गश्त लगाकर तेंदुए को पिंजरे में कैद किया है। इनमें से एक तेंदुए को खेत में ही दबोचा है, जबकि दूसरा पिंजरे में फंसा हुआ मिला है। वन मंडल अधिकारी मंगेश बुंदेला के मुताबिक पकड़े गए दोनों तेंदुए नर-मादा हैं, जिससे लोगों ने काफी राहत की सांस ली है।