जब 40 हाथियों के झुंड ने 4 वनकर्मियों को जंगल में घेरा, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान (video)
Edited By meena, Updated: 11 Mar, 2024 08:31 PM

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वन परिक्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब 35 से 40 हाथियों के सिकासेर दल ने 4 निगरानी वन कर्मियों को घेर लिया...
धमतरी (पूनम शुक्ला): छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वन परिक्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब 35 से 40 हाथियों के सिकासेर दल ने 4 निगरानी वन कर्मियों को घेर लिया। वनकर्मियों ने बीच जंगल में बरगद के पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। पूरा मामला दुगली परिक्षेत्र के दक्षिण जबर्रा का हैं। हाथियों से बचने के लिए वनकर्मियों ने करीब घंटे भर पेड़ पर बिताए।

दरअसल, वन विभाग के दो वनरक्षक और दो फायर वाचर दुगली वनपरिक्षेत्र में गस्त पर थे। इसी दौरान वनकर्मियों को आसपास हाथियों के झुंड के आहट की जानकारी मिली। इससे पहले कि वनकर्मी वहां से निकल पाते हाथियों का झुंड ने उनकों चारों ओर से घेर लिया। हाथियों को सामने देख वनकर्मियों के होश उड़ गए। ऐसे में वनकर्मियों ने समझदारी दिखाते हुए बरगद पर चढ़ कर अपनी जान बचाई। कई घंटे तक हाथियों ने पेड़ों को चारों ओर से घेर रखा था।

पेड़ के ऊपर चढ़े वन कर्मियों ने अपने बचाव के लिए अन्य वन कर्मियों को फोन के माध्यम से इसकी सूचना दी। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के दल को जंगलों की ओर खदेड़ा। फिर कहीं जाकर वनकर्मी पेड़ से नीचे उतर पाए। वन विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास के गांव में हाई अलर्ट भी जारी किया है।
Related Story

हाईवे पर गिरा क्रैश विमान बना आग का गोला: कॉकपिट को तोड़ यात्री बचाने दौड़े लोग लेकिन...(देखें...

अदालत परिसर में लड़की वालों का तांडव: दामाद को बेरहमी से पीटकर किया अधमरा, पुलिस ने यूं बचाई जान

Bollywood के मशहूर Playback Singer को हुई ये गंभीर बीमारी, Video देख फैंस हुए परेशान

'या तो दम घुटकर मरता, या कूदकर बचता', बायोमेट्रिक लॉक बना मौत का जाल, लखनऊ अग्निकांड में जीवित...

लोको पायलट की सतर्कता से बची सैकड़ों जानें! ट्रैक पर भारी लोहा देख लगाई इमरजेंसी ब्रेक, खुफिया...

G7 में की बैठक में ट्रंप बोले-'I'm The Boss, मौजूद सभी विश्व नेताओं ने दिया ऐसा रिएक्शन (Video...

G7 का Hot मूमैंट कैमरे में कैदः मंच पर जेलेंस्की ने की मेलोनी को 'Lip Kiss' की कोशिश, Video Viral

यूरोप में आग उगल रहा मौसमः भीषण हीटवेव की चपेट में 800 से ज्यादा शहर, फ्रांस में 40 लोगों की मौत

प्रेम प्रसंग के विरोध में 3 बुजुर्गों को उतारा था मौत के घाट, एनकाउंटर में ढेर होने से बचा ट्रिपल...

रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात! बेंगलुरु से लौटे भाई को बारात के बहाने ले गया चचेरा भाई, ईंट-भट्ठे...