भाजपा विधायक रहे सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Edited By meena, Updated: 11 Mar, 2025 12:13 PM

former bjp mla surendra nath singh passed away

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा विधायक रह चुके पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ सिंह का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया...

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा विधायक रह चुके पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ सिंह का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सुरेंद्र सिंह समूचे भोपाल में ‘मम्मा' के नाम से प्रख्यात थे। वे पिछले कुछ समय से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने आज तड़के अंतिम सांस ली। वे भोपाल मध्य विधानसभा सीट से वर्ष 2013 में विधायक बने। हालांकि 2018 का चुनाव वे हार गए। पिछला चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा था। वे इसके पहले भाजपा के भोपाल जिला अध्यक्ष और भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सुरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘‘भोपाल नगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं बीडीए के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:।‘‘

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!