Edited By Devendra Singh, Updated: 16 May, 2022 11:32 AM

पुणे जा रहे तारे परिवार की कार का महाराष्ट्र के अहमदनगर के पास सड़क हादसा हो गया। कार की भिंड़त महाराष्ट्र डिपो बस से हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
खरगोन (ओम रामनेकर): शहर से पुणे जा रहे तारे परिवार की कार का महाराष्ट्र के अहमदनगर के पास सड़क हादसा हो गया। जिसमें बस और कार की आपसी भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। इमसें आठ महीने के मासूम बच्चे समेत दो महिला और एक पुरुष की जान चली गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। यह दुर्घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है।
महाराष्ट्र डिपो बस से हुई थी भिड़त
जानकारी के अनुसार शहर के सौमित्र नगर निवासी दीपक तारे के परिवार के सदस्य कार से पुणे जा रहे थे। तभी शिर्डी और शनि शिंगणापुर के बीच मनमाड़ हाइवे पर कार और महाराष्ट्र डिपो बस के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों उसमें दब गए। दुर्घटना के वक्त कार में विपुल तारे, पत्नी प्रतीक्षा तारे, आठ महीने का बेटा और मां रंजना तारे सवार थे। जबकि गाड़ी को जगदीश राठौर निवासी देवली चला रहा था।

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजन
राहूरी थाना अहमदनगर के इंस्पेक्टर एचसी गारजे ने चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में कार चालक सहित दो महिला व एक बच्चे की मौत हुई हैं। जबकि विपुल सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके से शवों को एंबुलेंस की मदद से अहमदनगर अस्पताल लगाया गया। जहां उनका पोस्टमार्टम किया गया। वहीं एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर खरगोन से रिश्तेदार सहित परिचित भी महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए, जो देर रात पहुंचे। चारों शवों को आज खरगोन लाया गया।