बंगला पॉलिटिक्स में सरकार का यू टर्न, पूर्व मंत्री तरुण भनोत को वापस मिला बंगला

Edited By meena, Updated: 23 May, 2020 11:14 AM

government s u turn in bungalow politics

मध्य प्रदेश में बंगला पॉलिटिक्स गरमाई हुई है। सत्तारुढ़ बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों से बंगले खाली करवाने के नोटिस के साथ साथ बेदखली का नोटिस जारी किया गया। इस नोटिस का परिणाम यह हुआ कि 2 दिन पहले ही पू्र्व वित्त मंत्री तरुण भनोट का बंगला...

भोपाल: मध्य प्रदेश में बंगला पॉलिटिक्स गरमाई हुई है। सत्तारुढ़ बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों से बंगले खाली करवाने के नोटिस के साथ साथ बेदखली का नोटिस जारी किया गया। इस नोटिस का परिणाम यह हुआ कि 2 दिन पहले ही पू्र्व वित्त मंत्री तरुण भनोट का बंगला सील कर दिया गया था। लेकिन शुक्रवार 22 मई को यू टर्न लेते हुए संपदा संचालनालय ने ये सील खोल दी और तरुण भनोट के स्टाफ को बुलाकर बंगला सुपुर्द कर दिया गया। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि 4 दिन पहले कांग्रेस के 23 मंत्रियों को संपदा संचालनालय ने सरकार की तरफ से बंगला खाली करने का नोटिस दिया था। लेकिन बावजूद इसके ना ही कांग्रेस के इन पूर्व मंत्रियों ने बंगले खाली किए और ना ही कोई जवाब दिया था। जिसके चलते संपदा संचालनालय ने तरुण भनोट का बंगला सील कर दिया था। इसके बाद जमकर बवाल हुआ और कांग्रेस के पूर्व नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार लॉकडाउन का पालन करने की बातें कर रही है वहीं दूसरी तरफ कंटेनमेंट एरिया में जबरन बंगला खाली करा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!