Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Oct, 2026 12:02 PM

भोपालः मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना पर घमासान मचा है। जी हां यहां राज्य सरकार के दो मंत्री आमने-सामने हुए है। पोर्टल दोबारा खुलने पर दोनों दिग्गजों का विपरीत बयान सामने आया है। इसके चलते राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

एमपी के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का दावा है कि प्रदेश में लाडली बहना योजना के पोर्टल दोबारा खोले जा रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश दिए है। बताया गया कि इस दौरान लाडली बहना योजना से छूटी हुई महिलाओं के नामों को जोड़ा जाएगा। साथ ही उनका आंकलन भी किया जाएगा।
वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने इन तमाम दावों को खारिज कर दिया। उनका साफ तौर पर कहना है कि फिलहाल लाडली बहना योजना का पोर्टल खोलने की कोई योजना नहीं है और न ही इसमें फिलहाल कोई नए नाम जोड़े जाएंगे। निर्मला भूरिया ने यहां तक कह दिया कि “कुछ मंत्री बयान दे देते हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है।”
विभागीय मंत्री की इस दो टूक टिप्पणी से यह साफ हो गया है कि योजना के पोर्टल को दोबारा खोलने को लेकर सरकार के भीतर एकरुपता या आधिकारिक पुख्ता निर्णय का अभाव है।