आमरण अनशन पर बैठे जनपद सदस्य की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर

Edited By meena, Updated: 17 Oct, 2026 04:59 PM

health of district council member omprakash sikarwar who is on a hunger strike

सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि आंदोलन के चौथे दिन शुक्रवार आधी रात को ओमप्रकाश सिकरवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई...

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की जौरा जनपद पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में 13 अक्टूबर से 13 जनपद सदस्य जनपद कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से तीन सदस्य-मुवीन खान, सोनू निगम और वार्ड क्रमांक 19 की जनपद सदस्य नीतू सिकरवार के पति ओमप्रकाश सिकरवार आमरण अनशन पर बैठे हैं।       

सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि आंदोलन के चौथे दिन शुक्रवार आधी रात को ओमप्रकाश सिकरवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राकेश कुलश्रेष्ठ ने मेडिकल टीम बुलाई। जांच में उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल तेजी से गिरने की बात सामने आई। स्थिति को देखते हुए प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जौरा से जिला अस्पताल मुरैना रेफर कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!