Edited By meena, Updated: 06 Oct, 2026 08:21 PM

शांतिभंग की धारा 107/16 के तहत की गई कार्रवाई को लेकर डबरा नगर पालिका के पार्षदों में नाराजगी देखने को मिली। कार्रवाई के विरोध में पार्षद सिटी थाने पहुंचे, जहां पुलिस और...
डबरा (भरत रावत) : शांतिभंग की धारा 107/16 के तहत की गई कार्रवाई को लेकर डबरा नगर पालिका के पार्षदों में नाराजगी देखने को मिली। कार्रवाई के विरोध में पार्षद सिटी थाने पहुंचे, जहां पुलिस और पार्षदों के बीच जमकर गहमा-गहमी हुई।
थाने का माहौल उस समय गरमा गया, जब पार्षदों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए थाने में ही धरना शुरू कर दिया। पार्षदों की मांग है कि उनके खिलाफ की गई 107/16 की कार्रवाई को निरस्त किया जाए। फिलहाल पार्षद थाने में धरने पर बैठे हैं और पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई वापस लेने की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर थाने में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।