पद पर बैठे BJP नेता की निर्मम ह.त्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा आई चौंकाने वाली वजह

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Oct, 2026 07:00 PM

khargone bjp leader case police reveal motive 2 arrested

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बीजेपी नेता साहेबराम चौहान की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। भीकनगांव थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में हुई इस वारदात के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बीजेपी नेता साहेबराम चौहान की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। भीकनगांव थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में हुई इस वारदात के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक साहेबराम चौहान बीजेपी के सेवरी धाम मंडल में सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे जमीन से जुड़ा पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सुभाष नायक साहेबराम से एक पुरानी बात को लेकर नाराज था और इसी दुश्मनी ने खूनी वारदात का रूप ले लिया।

समझाइश देने की बात पर बढ़ी दुश्मनी

पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र वर्मा के अनुसार, मुख्य आरोपी सुभाष नायक का अपने पिता के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते अक्सर घर में झगड़े और मारपीट की स्थिति बनती थी। बताया गया है कि साहेबराम चौहान ने पहले सुभाष को उसके पिता के साथ विवाद नहीं करने की समझाइश दी थी।

इसके बाद आरोपी के पिता ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक, सुभाष इस कार्रवाई के लिए साहेबराम को जिम्मेदार मानने लगा था। इसी बात को लेकर उसके मन में नाराजगी बढ़ती गई। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर साहेबराम को निशाना बनाया।

बातचीत के बहाने घर से बुलाया, फिर चाकू से हमला

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 19 अक्टूबर को सुभाष नायक अपने साथी महेश उर्फ मोहन नायक के साथ इंदौर से रामपुरा गांव पहुंचा। दोनों ने साहेबराम से बातचीत करने के बहाने उन्हें घर से बुलाया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर बोरूठ रोड की तरफ ले गए।

वहां पुरानी बात को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने साहेबराम पर चाकू से हमला कर दिया। सीने पर किए गए गंभीर वार के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को मोटरसाइकिल पर लेकर सनावद-भीकनगांव मुख्य मार्ग पर रामपुरा गांव पहुंचे। वहां एक दुकान के सामने शव छोड़कर दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी सामने आते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया और मृतक के परिजनों सहित स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

पुलिस की कई टीमों ने की तलाश, 24 घंटे में गिरफ्तारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित कीं। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को कसरावद थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ी से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

हत्या के बाद लोगों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

बीजेपी नेता की हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर विरोध जताया। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच के आधार पर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को स्पष्ट किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!