इस पार्टी को बड़ा झटका! पद पर बैठे नेता ने अचानक दिया इस्तीफा, ये वजह आई सामने

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Nov, 2026 05:10 PM

a major blow to this party a leader holding a position has suddenly

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को बड़ा झटका लगा है। जी हां यहां पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने अपने पद छोड़ दिया है। साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता...

रायपुरः छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को बड़ा झटका लगा है। जी हां यहां पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने अपने पद छोड़ दिया है। साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने डॉ. रेणु जोगी को अपना इस्तीफा सौंपा गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। जिसमें स्पष्ट किया है कि वे स्वेच्छा से मुख्य प्रवक्ता पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहे हैं। उन्होंने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है।

भगवानू नायक ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में उनके लिए पार्टी को अपेक्षित समय देना संभव नहीं है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की जनता से मिले सहयोग एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया है। वहीं, आगे कहा कि पार्टी पद और सदस्यता छोड़ने के बावजूद जोगी परिवार के प्रति उनका सम्मान और व्यक्तिगत संबंध पहले की तरह बने रहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!