Edited By meena, Updated: 24 Jul, 2025 02:04 PM

सिवनी जिले के खवासा टोल प्लाज़ा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है...
सिवनी (काबिज खान) : सिवनी जिले के खवासा टोल प्लाज़ा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक मासूम जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि टोल कर्मियों ने एम्बुलेंस को रोक दिया। परिवार का आरोप है कि टोल कर्मचारियों की लापरवाही और गुंडागर्दी ने एक ज़िंदगी छीन ली।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि टोल कर्मियों ने न सिर्फ एम्बुलेंस को रोका, बल्कि ड्राइवर से मारपीट भी की, जिससे एंबुलेंस आधे घंटे तक वहीं फंसी रही और उस आधे घंटे में जो हो गया, वो शायद कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अगर एम्बुलेंस को ना रोका जाता तो आज वो जिंदा होता।

जानकारी के मुताबिक, जान गंवाने वाला व्यक्ति पहले कलेक्टर कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत था। आज उसका परिवार बेसहारा हो गया है।अब सवाल ये है- क्या टोल कर्मियों की मनमानी पर सिस्टम अब भी चुप रहेगा या कोई एक्शन लेगा?” परिजनों ने कुरई थाना में 4 टोल कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। लेकिन क्या इससे उस मासूम जान की भरपाई हो सकेगी? ये कोई पहला मामला नहीं है, जब टोल नाकों की मनमानी ने जिंदगी पर रोक लगा दी हो।