बुरहानपुर में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक गंभीर घायल; खौैफनाक मंजर का वीडियो आया सामने

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Apr, 2026 10:14 AM

horrific accident in burhanpur bike loses control and crashes

बुरहानपुरः एमपी के बुरहानपुर जिले में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस खौैफनाक मंजर का...

बुरहानपुरः एमपी के बुरहानपुर जिले में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस खौैफनाक मंजर का वीडियो भी आया सामने है।

जानकारी के मुताबिक यह भीषण सड़क दुर्घटना देड़तलाई-भोकरबड़ी के बीच हुई है। जहां धारणी से ग्राम देड़तलाई लौट रहे एक बाइक सवार का दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया। हादसा बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को घटना की सूचना दी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए खकनार अस्पताल भिजवाया।

घटना में घायल की पहचान निवासी ग्राम पिपरी के रूप में हुई है। हालांकि, उसकी स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे यह घटना तेजी से चर्चा में आ गई।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!