रफ्तार का कहर! पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, उड़े परखच्चे

Edited By meena, Updated: 26 Mar, 2026 02:19 PM

two youths on motorcycle killed after collision with former minister s convoy es

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि...

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें गाड़ी की रफ्तार साफ तौर पर तेज दिखाई दे रही है।

पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी लेट हो गई थी और रायपुर से जगदलपुर आ रही थी। काफिले का पीछा करते करते गाड़ी काफी पीछे रह गई थी, यही वजह रही कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और रास्ते में बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास अचानक सामने आए बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक उछलकर दूर जा गिरा और बाइक सामने से आ रहे ट्रक में जा फंसा। आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

भीषण हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन चालक को घेर लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार ही पाई गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!