Edited By Desh Raj, Updated: 28 Mar, 2026 04:53 PM

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 पहले ही एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। 2012 बैच के IAS अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में पोस्टिंग के साथ ही जनसंपर्क आयुक्त का प्रभार सौंपा गया था।
(रायपुर): छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 पहले ही एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। 2012 बैच के IAS अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में पोस्टिंग के साथ ही जनसंपर्क आयुक्त का प्रभार सौंपा गया था। रजत बंसल IAS Rajat Bansal को एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई थी। वहीं इस जिम्मेवारी को मिलने के बाद रजत बंसल के चर्चें हो रहे हैं । लोग रजत बंसल के बारे में जानना चाहते हैं , तो आइए जानते है कि आखिर IAS रजत बंसल कौन हैं औऱ उनकी सफलता की कहानी क्या है।
दो बार क्रैक की है UPSC परीक्षा और छोड़ी है IPS की नौकरी
तो आपको IAS रजत बंसल के बारे में बता देतें है कि वो पहले दो बार UPSC की परीक्षा क्रैक कर चुके हैं और IPS की नौकरी भी छोड़ चुके हैं। रजत बंसल छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के IAS अधिकारी हैं। आपको बता दें कि मूलरूप से रजत बंसल हरियाणा के रहने वाले हैं। 25 जुलाई 1988 को जन्मे रजत बंसल के पिता वन सेवा के अधिकारी रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव को पोस्टिंग तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।
रजत बंसल की शुरुआती शिक्षा लखनऊ और नई दिल्ली से हुई है । वे शुरु से ही मेधावी थे और उन्होंने 10वीं परीक्षा में स्कूल में टॉप भी किया था। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है।
नौकरी के साथ बंसल करते रहे UPSC की तैयारी
हालांकि रजत बंसल नौकरी कर रहे थे लेकिन उन्होंने मेहनत और जज्बा जारी रखा, नौकरी के साथ वो यूपीएससी की तैयारी में भी लगे रहे। पहले प्रयास में उन्होंने 168वीं रैंक हासिल किया था और उनका IPS के लिए चयन हो गया था वहीं दूसरे प्रयास में उन्होंने बेहतर 85वीं रैंक हासिल किया और IAS बने।
आपको बता दें कि वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है। गौर करने वाली बात कि रजत बंसल मौजूदा दायित्वों के साथ आयुक्त जनसंपर्क, सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी निर्वहन करेंगे।
आपको बता दें कि जनसंपर्क आयुक्त के लिए कई नामों की चर्चा थी लेकिन अंत में रजत बंसल के नाम पर मुहर लगी। वे धमतरी, जगदलपुर के साथ ही बलौदाबाजार में कलेक्टर रह चुके हैं।