MP News: सड़क पर उतरे इंदौर कलेक्टर, शहर की यातायात व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण..

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Jun, 2024 03:10 PM

indore collector inspected the city s traffic arrangements

इंदौर शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने कमर कस ली है

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने कमर कस ली है, कलेक्टर आशीष सिंह सहित पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के सभी बड़े अधिकारी सुबह कलेक्टर आशीष सिंह के साथ कदमताल करते हुए नजर आए, कलेक्टर ने शहर के प्रमुख चौराहों का दौरा किया और यहाँ लगने वाले ट्राफिक जाम के हालातों को बारीकी से देखा, कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने,रोटरी को छोटा करने और यहां से अतिक्रमण हटाने के अहम् मुद्दों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

PunjabKesari कलेक्टर आशीष सिंह ने पाटनीपुरा इलाके से अपने दौरे की शुरुआत की, इसके बाद वे विजय नगर,रेडिसन चौराहा,सत्यसाई चौराहा और पलासिया सहित कुल 7 प्रमुख चौराहों पर पहुंचे और यहाँ की स्थिति को बारीकी से देखा। नगर निगम ,प्रशासन और यातायात विभाग के अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों की स्थिति से कलेक्टर को अवगत कराया, कलेक्टर आशीष सिंह ने भी इन सभी चौराहों पर सुधार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। 

PunjabKesari
कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक़ शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने पहले 15 चौराहे चिन्हित किये गए है, यहाँ पर सबसे पहले सुधार के काम किये जाएंगे ताकि शहरवासियों को ट्राफिक जाम की समस्या से निजात मिल सके .अब देखना होगा की शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए किये जा रहे ये प्रयास कितने सफल साबित होते है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!