एमपी टेक ग्रोथ कॉनक्लेव-2025" में निवेशकों ने की MP की सराहना, जानिए किसने क्या कहा...

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Apr, 2025 08:03 PM

investors praised mp in mp tech growth conclave 2025

एमपी टेक ग्रोथ कॉनक्लेव-2025" में निवेशकों ने मध्यप्रदेश की सराहना की,

इंदौर। एमपी टेक ग्रोथ कॉनक्लेव-2025" में निवेशकों ने मध्यप्रदेश की सराहना की, निवेशकों ने कहा कि नीतियों के प्रभावी क्रियांन्वयन के लिए हम मुख्यमंत्री मोहन यादव के आभारी हैं। राज्य सरकार ने उद्योगपतियों के लिए एक पॉजिटिव वातावरण बनाया है।

इंपेटस टेक्नोलॉजी के प्रवीण काकड़िया ने कहा कि इंपेटस एक डीपटेक ग्रुप ऑफ कंपनी है। इंदौर में इंपेटस एक ब्रांड है। यहां की सरकार हमें बिजनेस बढ़ाने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान कर रही है। यहां के सभी मंत्रीगण, अधिकारी सभी सपोर्टिव हैं। 5 दिन में हमारे सभी दस्तावेज तैयार हो गए थे। इस तेज गति से कार्य करने की क्षमता का कायल हूं।

 मध्य प्रदेश से उठी यह वेब देश की इकोनॉमी को बढ़ाएगी।

कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन के सीईओ संजय गुप्ता ने कहा कि कर्नाटक देश का अग्रणी राज्य है। आज एक नई वेब नजर आ रही है। इंडस्ट्री आधारित ग्रोथ। मैं मध्यप्रदेश को अपने इंडस्ट्री क्लाइंट के रूप में देखता हूं। मेरा विचार है कि एक प्रोफेशनल बॉडी बने, जो इंडस्ट्री और सरकार के बीच काम करे। डिजिटल इकोनॉमी में स्टार्टअप्स की मुख्य भूमिका है। भविष्य में बड़ी संख्या में युवा इस सेक्टर में आएंगे। मध्य प्रदेश से उठी यह वेब देश की इकोनॉमी को बढ़ाएगी।

PunjabKesari

विकसित भारत में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी।

ग्लोबल कैपिबिलिटी सेंटर (जीसीसी) एक्सपर्ट विश्वनाथन केएस ने कहा कि देश में आज 1700 जीसीसी हैं और अगले 5 साल में नए 3000 जीसीसी आएंगे। मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जिसने जीसीसी पॉलिसी को अपनाते हुए लैंड रिकॉर्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल जैसी सुविधाओं में कार्य किया है। विकसित भारत में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में आगे बढ़ने की कैपिबिलिटी है। मध्य प्रदेश में टूरिज्म और कनेक्टिविटी बेहतर है। बैंग्लोर में 7 से 8 प्रतिशत आईटी प्रोफेशनल्स मध्यप्रदेश से हैं, जो अपने प्रदेश लौटना चाहते हैं। मुख्यमंत्री जी को इतनी शानदार टीम बनाने के लिए बधाई।

राज्य सरकार ने उद्योगपतियों के लिए पॉजिटिव वातावरण बनाया है

इंफोबीन टेक्नोलॉजी के सीईओ सिद्धार्थन सेठी ने कहा कि सपनों को पूरा करने के लिए सकारात्मक माहौल चाहिए। राज्य सरकार ने उद्योगपतियों के लिए एक पॉजिटिव वातावरण बनाया है। हमारे यहां 1500 इंजीनियर कार्यरत हैं। इंफोबीन की जड़ें, इंदौर में हैं और यहीं रहेंगी। कंपनी की उपलब्धियों में मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा योगदान रहा है। आज क्रिस्टल आईटी पार्क इंदौर ही पूरे मध्य प्रदेश का गौरव है। हमारे नए निवेश से 6000 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। करीब 20 हजार लोगों को इन डायरेक्ट रोजगार और फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं।

हम राज्य में आईटी सेक्टर को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं।

एचएलबीएस प्राइवेट लिमिटेड के मितेश लोकवानी ने कहा कि हमने 2004 में कंपनी की शुरुआत की थी। अभी भोपाल में नई यूनिट स्थापित की है, जो डेस्कटॉप निर्माण में कार्य कर रही है। हमारी कंपनी ने देश-दुनिया में कंप्यूटर और आईटी उपकरण निर्यात किए हैं। एचएलबीएस आज मेक इन इंडिया के विजन पर कार्य करते हुए देश की 7वीं ऐसी कंपनी है, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। हम मध्य प्रदेश सरकार के साथ कार्य करते हुए राज्य में आईटी सेक्टर को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं।

PunjabKesariमुख्यमंत्री जी के विजन से कंपनी को विस्तार करने के लिए जमीन मिली है

पंचशील प्राइवेट लिमिटेड के अतुल चोडिया ने कहा कि हम इंदौर में फ्यूचर रेडी पंचशील आईटी पार्क की स्थापना करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन से कंपनी को विस्तार करने के लिए जमीन मिली है। कंपनी डेटा सेंटर तैयार करने की दिशा में भी कार्य कर रही है।

मध्यप्रदेश की नीतियां अत्यंत प्रगतिशील हैं-

मीडिया एवं मनोरंजन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव अंकुर भसीन ने कहा मध्यप्रदेश की नीतियां अत्यंत प्रगतिशील हैं, जो राज्य में निवेश को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। निवेशकों के प्रति राज्य सरकार का रुख बेहद सहयोगपूर्ण है। मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ।

मध्यप्रदेश आकर मिला सकारात्मक अनुभव 

क्रेजी कब एनिमेशन स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कमल पाहूजा ने कहा कि मध्यप्रदेश आकर राउंड टेबल मीटिंग में भाग लेना सकारात्मक अनुभव रहा। राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियां लागू की हैं। मैं मध्यप्रदेश सरकार का धन्यवाद देता हूं।

नीतियों के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार 

मोशन जिलेटी प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के हित में जो नीतियां बनाई हैं, उन्हें प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करने का कार्य किया जा रहा है। मैं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

राज्य में टेक्नोलॉजी के विस्तार में  मिलेगी मदद 

पिकसेलजी एम्पायर्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर प्रशांत श्रीवास ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने जो नीतियां लॉन्च की हैं, उनके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करता हूं। इन नीतियों से राज्य में टेक्नोलॉजी के विस्तार में मदद मिलेगी।"
 
मुख्यमंत्री जी की पहल का स्वागत है

कार्यक्रम में शामिल हुईं निवेशक रुचि सिंह ने कहा कि जिस तरह से सरकार नई नीतियां ला रही है और निवेशकों को सुविधाएं दे रही है, वह वाकई सराहनीय है। मैं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में इस क्रांतिकारी पहल की सराहना करता हूं।

PunjabKesariहम मध्य प्रदेश सरकार के बहुत आभारी हैं।

ग्रीन गोल्ड एनीमेशन के सीईओ राजीव चिल्का ने कहा कि यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि मध्य प्रदेश सरकार इंदौर में एवीजीसी केंद्र स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उम्मीद है कि निकट भविष्य में बहुत सारे स्टूडियो इसका हिस्सा बनेंगे। हम मध्य प्रदेश सरकार के बहुत आभारी हैं।

केंद्रित दृष्टिकोण और कार्यान्वयन के लिए धन्यवाद

कायरा एनीमेशन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अर्पित दुबे ने कहा कि हम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को मध्य प्रदेश में एवीजीसी-एक्सआर नीति के प्रति उनके केंद्रित दृष्टिकोण और कार्यान्वयन के लिए धन्यवाद देते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!