IPS अमित सिंह की फिर हुई जबलपुर वापसी, इस तरह आए थे विवादों में

Edited By suman, Updated: 02 Jun, 2019 10:27 AM

ips amit singh returned to jabalpur

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में हार के बाद कमलनाथ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी कर दी है। 15 एसपी सहित 37 आईपीएस अफसर बदले गए हैं। इसी के साथ आईपीएस अमित सिंह की फिर से जबलपुर वापसी हो गई है। 77 दिन बाद फिर जबलपुर पुलिस की कमान सौंप दी गई।...

जबलपुर: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में हार के बाद कमलनाथ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी कर दी है। 15 एसपी सहित 37 आईपीएस अफसर बदले गए हैं। इसी के साथ आईपीएस अमित सिंह की फिर से जबलपुर वापसी हो गई है। 77 दिन बाद फिर जबलपुर पुलिस की कमान सौंप दी गई। उनकी जगह निमिष अग्रवाल को जबलपुर एसपी बनाया गया था। हालांकि अमित सिंह के तबादले के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव बाद उन्हें यथावत जिले की कमान सौंप दी जाएगी।

PunjabKesari


बैच के अधिकारी की शादी में अमित सिंह ने किया था डांस 
दरअसल, बीते दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान सागर में अपने बैच के अधिकारी की शादी में अमित सिंह ने डांस किया था, जिसमें कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया भी शामिल हुए थे, दोनों को एक साथ डांस करने पर भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की गई और आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए एसपी को तत्काल हटाने की मांग आयोग से की थी। जिसके चलते अमित सिंह को जबलपुर एसपी के पद से हटा दिया गया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसको लेकर खूब हड़कंप मचा था। एसपी पर कांग्रेस के पक्ष में काम करने के आरोप भी लगे थे। लेकिन चुनाव खत्म होते ही 77 दिन बाद फिर जबलपुर पुलिस की कमान सौंप दी गई। उनकी जगह निमिष अग्रवाल को जबलपुर एसपी बनाया गया था। अमित सिंह के तबादले के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव बाद उन्हें यथावत जिले की कमान सौंप दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!