महादेव की शरण में जीतू पटवारी, ओंकारेश्वर में लिया आशीर्वाद, बिहार चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

Edited By meena, Updated: 04 Aug, 2025 04:09 PM

jeetu patwari took refuge in mahadev took blessings in omkareshwar

श्रावण महीने के आखिरी सोमवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : श्रावण महीने के आखिरी सोमवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी भगवान ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंचे। जीतू पटवारी ने समाज, प्रदेश और देश की सुख, शांति समृद्धि के लिए कामना की। मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी में बिहार चुनाव को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी की वोट चोरी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस पर लोगों का विश्वास कायम रहना चाहिए।

PunjabKesari

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सावन की आखिरी सोमवार ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर की शरण में पहुंचे। उन्होंने यहां पर दर्शन और पूजन किया। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की मनोकामना की। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि वह आज प्रदेश प्रभारी के साथ भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने प्रदेश के हर घर में सुख समृद्धि और शांति की मनोकामना की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान भोलेनाथ से यह प्रार्थना की है कि हम भाईचारा और सुकून वाला, एक दूसरे को जोड़ने वाला, भारत देश बनाएं। उन्होंने कहा कि भगवान मुझे भी सद्बुद्धि दे ताकि मैं भी अपने दायित्व को सही ढंग से निभा पाऊं।

PunjabKesari

जीतू पटवारी ने कहा कि मैं भगवान की शरण में व्यक्तिगत रूप से आया हूं। कोई राजनीति की बात नहीं करूंगा। लेकिन उन्होंने बिहार चुनाव के प्रश्न पर जवाब देते हुए राहुल गांधी की वोट चोरी वाली बात दोहराते हुए कहा कि, जिस तरह से पीएम मोदी बिहार में वोटों की चोरी कर रहे हैं। उसे राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं। वह अपने आप में जग जाहिर है। ऐसा ही महाराष्ट्र में हुआ, ऐसा ही कर्नाटक में और ऐसा ही मध्य प्रदेश में हुआ। तो स्वाभाविक है कि चुनाव व्यवस्था विश्वास का एक धोतक होती है। जहां भरोसा होता है। वहां कोई भी प्रणाली नहीं चलती। हमारा लोकतंत्र महान है। सबसे बड़ा है। इस पर भरोसा कायम होना चाहिए। इसलिए चाहे वह वोटिंग मशीन हो। चाहे नाम काटने की प्रक्रिया हो या लिस्ट में सुधार को लेकर मैनिपुलेशन एक तरह से चुनाव आयोग सरकार के साथ मिलकर कर रहा है। यह सब बातें लोकतंत्र से आविश्वास पैदा करती है। मैं समझता हूं कि, देश के लोकतंत्र को महान और लंबा बनाने के लिए विश्वास जरूरी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!