जीतू पटवारी ने कांग्रेसियों को दी चेतावनी, जानिए किस बात को लेकर अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भड़के

Edited By Desh Raj, Updated: 05 Apr, 2026 12:23 AM

jitu patwari issues warning to congress workers

खंडवा पहुंचे  जीतू पटवारी ने अपनी ही पार्टी के लोगों को नसीहत दी है।  कांग्रेसियों को चेतावनी देते हुए जीतू ने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मैं की भावना को त्याग दें। खुद को बड़ा और वरिष्ठ न समझें, सभी को साथ  लेकर चलें और पार्टी मजबूती के...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी):खंडवा पहुंचे  जीतू पटवारी ने अपनी ही पार्टी के लोगों को नसीहत दी है।  कांग्रेसियों को चेतावनी देते हुए जीतू ने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मैं की भावना को त्याग दें। खुद को बड़ा और वरिष्ठ न समझें, सभी को साथ  लेकर चलें और पार्टी मजबूती के लिए काम करें।

खुद को बड़ा और अहम न समझें कार्यकर्ता और नेता-जीतू

संगठन के विस्तार के लिए काम करें, जो परिवार के लोग कांग्रेस और कांग्रेस की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ेंगे उसका पार्टी स्वागत करेंगे लेकिन जो ग्रुपइज्म करके अपने महत्व को बताने की कोशिश करेगें और खुद का महत्व को बताने की कोशिश करेगें उसके बारे में विचार किया जाएगा।  जो लोग  मैं हूं, मैं ऐसा हूं और खुद को बड़ा बताने की कोशिश करेगा उसके लिए जगह नहीं है, क्योंकि बार –बार कांग्रेस हार रही है इसलिए बदलाव करने की जरुरत है।

इसलिए जो कैंसर बीजेपी ने मध्य प्रदेश में पैदा कर दिया है इसके खात्मे के लिए एक साथ चलने और पार्टी को मजबूत करने की जरुरत है ।     

9 अप्रैल को आंदोलन की चेतावनी

खंडवा पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है।  साथ ही उन्होंने चेतावनी दी की किसानों के हित के लिए कांग्रेस आगामी 9 तारीख को प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है।  जिसमें सभी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे ।

कोर्ट से हमें स्टे मिल जाएगा,  फिर से राजेन्द्र भारती विधायक होंगे-जीतू

हरदा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए निकले जीतू पटवारी का खंडवा में स्वागत किया गया । मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिद्धांत और नैतिकता से दूर होकर सारे क्रियाकलापों को अंजाम दे रही हैं।  साथ ही  उन्होंने दतिया के मामले में कहा कि बड़े कोर्ट में हमने इस मामले को लगा दिया है एक-दो दिन में वहां से स्टे मिल जाएगा और फिर से राजेन्द्र भारती विधायक होंगे। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा की चालों से कांग्रेस डरने वाली नहीं और अप्पर कोर्ट में उन्हें राहत मिल जाएगी। राजेंद्र भारती फिर से दतिया के विधायक बन जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!