बीजेपी विधायक के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली हुए रवाना

Edited By Vikas kumar, Updated: 05 Sep, 2019 03:36 PM

jyotiraditya scindia leaves for delhi with bjp mla

मध्य प्रदेश में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है। पार्टी घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिनों के लिए ग्वालियर दौरे पर आए हुए थे। बुधवार को वह ग्वालियर से दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ बीजेपी विधायक और शिवराज सरकार में मंत्री रहीं यशोधरा राजे...

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है। पार्टी घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिनों के लिए ग्वालियर दौरे पर आए हुए थे। बुधवार को वह ग्वालियर से दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ बीजेपी विधायक और शिवराज सरकार में मंत्री रहीं यशोधरा राजे सिंधिया भी थी। दोनों का रिजर्वेशन एक ही बोगी में था।

दरअसल, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को छोड़ने के लिए उनके समर्थक पहुंचे हुए थे। इसी दौरान यशोधरा राजे सिंधिया भी दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचीं थी। जब यशोधरा राजे सिंधिया ट्रेन में चढ़ी उस दौरान यहां मौजूद किसी कार्यकर्ताओं का यशोधरा राजे सिंधिया को धक्का लग गया। जिसकी वजह से यशोधरा राजे सिंधिया से नाराज हो गईं। उन्होंने अपनी नाराजगी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी जताई। बाद में सिंधिया ने यशोधरा राजे को बोगी में बैठाया और दोनो साथ में दिल्ली के लिए रवाना हुए।

PunjabKesari

कार्यकर्ताओं ने यशोधारा राजे से मांगी माफी
यशोधारा राजे सिंधिया की नाराजगी के बाद कार्यकर्ता उनसे माफी मांगने लगे। माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। करीब 3 मिनट तक हंगामा चला। बाद में मामला शांत हो गया और बुआ-भतीजे एक साथ दिल्ली रवाना हुए।

दो दिन के दौरे पर थे सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार सुबह दो दिन के दौरे पर ग्वालियर पहुंचे थे। सिंधिया ने यहां हुए कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सिंधिया ने अवैध उत्खनन पर कमलनाथ सरकार को आढ़े हाथों लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!