Edited By meena, Updated: 14 Mar, 2023 04:46 PM

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में वीवीआईपी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
उज्जैन(विशाल सिंह): उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में वीवीआईपी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और रतलाम के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने भगवान महाकाल का दर्शन लाभ लिया। इस दौरान उन्होंने नंदीहाल में बैठकर शिव की आराधना भी की।

कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि वह भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं। वे अक्सर महाकाल का दर्शन लाभ लेने आते रहते हैं। इसी के चलते आज नंदीहाल से भगवान का दर्शन लाभ लिया है और देश में सुख शांति समृद्धि की कामना की है। वही भाजपा नेता के दर्शन के दौरान रतलाम के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी भी परिवार के साथ बाबा महाकाल का दर्शन लाभ लेने पहुंचे जिन्होंने गर्भ गृह से भगवान का दर्शन लाभ लिया और सुख शांति समृद्धि की कामना की।