Khairagarh Big Breaking: 12 Hardcore Naxals ने डाले हथियार, MMC ज़ोन का टॉप कमांडर रामधेर सरेंडर

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Dec, 2025 11:26 AM

khairagarh big breaking 12 hardcore naxals surrender their weapons

नक्सल मोर्चे से आज की सबसे बड़ी खबर खैरागढ़ से सामने आई है

खैरागढ़। (हेमंत पाल): नक्सल मोर्चे से आज की सबसे बड़ी खबर खैरागढ़ से सामने आई है, जहाँ MMC (मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) ज़ोन में वर्षों से सक्रिय कुख्यात सीसी मेंबर रामधेर ने आखिरकार अपने साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, रामधेर के साथ कुल 12 बड़े नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से उसके सरेंडर को लेकर हलचल तेज थी, लेकिन आज इस खबर पर मुहर लग गई।

PunjabKesariसबसे अहम बात

रामधेर के सरेंडर के बाद MMC ज़ोन को नक्सल-मुक्त घोषित किए जाने की संभावनाएँ प्रबल!

पुलिस अब जल्द ही एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे ऑपरेशन और सरेंडर के पीछे की कहानी का खुलासा कर सकती है।

स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह आत्मसमर्पण नक्सल मोर्चे में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा ब्रेकथ्रू है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!