पन्ना में ‘ऑपरेशन लेपर्ड’: पुलिया में कैद हुआ खूंखार तेंदुआ, रिहायशी इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 May, 2026 03:31 PM

leopard trapped in culvert sparks panic in panna village

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है।

पन्ना (टाइगर खान): मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। रविवार को हिनौती में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। आमतौर पर तेंदुए को देखते ही लोग जान बचाकर भागते हैं, लेकिन हिनौती के युवाओं ने साहस की मिसाल पेश की। ग्रामीणों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों के सहारे तेंदुए को चारों ओर से घेर लिया और उसे एक संकरी पुलिया में घुसने पर मजबूर कर दिया।

PunjabKesariजैसे ही तेंदुआ पुलिया के अंदर गया, ग्रामीणों ने भारी पत्थर लगाकर उसका रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया। फिलहाल पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। अमानगंज पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। वन परिक्षेत्र अधिकारी नितेश पटेल के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

एक ओर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने की चुनौती है, तो दूसरी ओर मौके पर उमड़ी हजारों की भीड़ को नियंत्रित करना भी बड़ी जिम्मेदारी बनी हुई है। क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियां प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। फिलहाल, सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि रेस्क्यू टीम कितनी जल्दी इस “ऑपरेशन लेपर्ड” को सफलतापूर्वक पूरा करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!