आय से अधिक संपत्ति मामला: केपीएस रघुवंशी के घर ग्वालियर लोकायुक्त का छापा, अरबों रुपये के धनकुबेर होने का दावा

Edited By Devendra Singh, Updated: 24 May, 2022 01:36 PM

lokayukta police action against kps raghuvanshi in disproportionate assets case

लोकायुक्त पुलिस ने नेत्र चिकित्सा सहायक केपीएस रघुवंशी के दो ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।

गुना (मिसबाह नूर): लोकायुक्त पुलिस ने नेत्र चिकित्सा सहायक केपीएस रघुवंशी के दो ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। लोकायुक्त का दल सुबह 6 बजे केपीएस रघुवंशी के ख्यावदा कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंच गया था। इसके बाद रघुवंशी के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान जमीनों से जुड़े कुछ दस्तावेज और आभूषणों की रसीदें जब्त की गई है।

PunjabKesari

केपीएस रधुवंशी के दोनों जगहों पर सर्चिंग 

लोकायुक्त पुलिस की एक टीम नेत्र चिकित्सा सहायक के पैतृक गांव घटावदा भी पहुंची है। यहां भी सम्पत्ति के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। कार्रवाई को अंजाम देने के लिए 25 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की टीम दोनों जगहों पर सर्चिंग कर रही है। बताया गया कि केपीएस रघुवंशी के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने की शिकायत हुई थी।

आय से अधिक संपत्ति का है मामला 

इसके बाद ग्वालियर लोकायुक्त ने मामला दर्ज किया और अचानक छापामार कार्रवाई शुरु कर दी। शुरुआती पड़ताल में नेत्र चिकित्सा सहायक के पास विशाल सम्पत्ति होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि कार्रवाई पूरी होने पर ही सही आंकड़ा सामने आ सकेगा। इसके बाद केपीएस रघुवंशी का पक्ष भी लोकायुक्त पुलिस जानेगी। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ने केपीएस रघुवंशी के दोनों मकानों को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!