भोपाल वीआईपी रोड पर बड़ा हादसाः छात्रों से भरी बस खंभे से टकराई, 10-11 बच्चे घायल; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Oct, 2026 03:46 PM

major accident on bhopal s vip road bus carrying students

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह वीआईपी रोड पर छात्रों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद खंभे से जा भिड़ी। हादसे में करीब 10 से 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें विद्यार्थी और बस के तीन कर्मचारी...

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह वीआईपी रोड पर छात्रों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद खंभे से जा भिड़ी। हादसे में करीब 10 से 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें विद्यार्थी और बस के तीन कर्मचारी शामिल हैं। घायलों का हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार, बस सुबह 12 नंबर क्षेत्र से आरजेपीवी के विद्यार्थियों को लेकर जा रही थी। राजा भोज प्रतिमा और करबला के बीच मोड़ पर बस की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर खंभे से जा लगी। खंभे के सहारे बस पलटने से बच गई।
हादसे के बाद बस को सीधा कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया।

घायलों में बसंत नामक विद्यार्थी के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि खुशी नामक छात्रा की आंख के ऊपर चोट आई है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल विद्यार्थी की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। विद्यार्थियों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई गई है। अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बस की गति सहित अन्य तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!