Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Oct, 2026 01:59 PM

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थित एक होटल में नाबालिग लड़की के साथ युवक मिला। दोनों को हिंदू संगठन ने रंगे हाथ पकड़ा है। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोनों को...
उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थित एक होटल में नाबालिग लड़की के साथ युवक मिला। दोनों को हिंदू संगठन ने रंगे हाथ पकड़ा है। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोनों को थाने लेकर आए थे। पुलिस ने नाबालिग लड़की को परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के देवास गेट थाना क्षेत्र के दूधतलाई में हुई है। जहां स्थित "जय जगदीश होटल" में एक नाबालिग लड़की और एक युवक रूके थे। दोनों कमरा नंबर 303 में मौजूद थे। जिसकी सूचना पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होटल पहुंचे। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। साथ ही लड़के का मोबाइल भी जब्त किया गया है। इसके बाद दोनों को पुलिस थाने में लेकर आए थे।
युवक की पहचान शाजापुर निवासी मोइन के रूप में बताई गई है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि दोनों गरबा आयोजन में जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।