MP में मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी! 17 जिलों में भारी बारिश मचाएगी तबाही, 3 संभाग पर सबसे अधिक असर; रहें सावधान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Aug, 2026 11:00 AM

major weather forecast for mp heavy rain to wreak havoc across 17

भोपालः मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। यहां जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। कई जगहों पर जलभराव की स्थिती देखने को मिली है। लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। 27 और...

भोपालः मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। यहां जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। कई जगहों पर जलभराव की स्थिती देखने को मिली है। लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। 27 और 28 अगस्त को राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, सागर-रीवा-शहडोल संभाग पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।  

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसमें शिवपुरी, विदिशा, गुना, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, मंडला और अनूपपुर शामिल हैं। वहीं, सागर-रीवा-शहडोल संभाग पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान चार इंच तक पानी गिरने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 29 और 30 अगस्त को बारिश का दौर कम होने की संभावना हैं। दरअसल, राज्य में मानसून ट्रफ, कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण की सक्रियता के कारण बारिश हो रही है। 48 घंटे बाद सिस्टम कमजोर होगा। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सितंबर की शुरुआत में एक बार फिर बारिश तेज होने की आशंका जताई गई है।

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!