6, 7, 8 और 9 अक्टूबर तक मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, कई जिलों में बारिश की संभावना; गरज-चमक का भी अलर्ट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Oct, 2026 10:10 AM

major forecast by the meteorological department for october 6 7 8 and

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में दिन के समय धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। जबकि रात के समय ठंड महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। जी...

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में दिन के समय धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। जबकि रात के समय ठंड महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। जी हां अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। दरअसल, प्रदेश में मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। लेकिन, बावजूद इसके पूर्वी एमपी के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक का अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी मंगलवार को राज्य के आठ जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका जताई गई हैं। वहीं, 7 और 8 अक्टूबर को  जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। दरअसल, प्रदेश के ऊपरी हिस्से में चक्रवाती परिसंचरण बना है। जिसके असर से अगले चार दिन पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

वहीं, राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो आसमान लगभग साफ रहने का अनुमान है। इंदौर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। यहां दिन में तेज धूप और रात में ठंडक का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीती रात इंदौर में सबसे कम 17.2 डिग्री, बैतूल में 17.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 17.6 डिग्री, पचमढ़ी में 18 डिग्री और अमरकंटक में 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!