MP में 48 घंटें भारी! कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने की ताजा भविष्यवाणी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Oct, 2026 12:36 PM

critical 48 hours ahead for mp storm and rain alert issued

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई। जबकि अन्य शेष जिलों में मौसम शुष्क बना है। राज्य में दिन के समय तेज धूप ने लोगों को परेशान किया है। वहीं, रातें ठंडी होने से तापमान गिरा...

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के 10 जिलों में बारिश दर्ज की गई। जबकि अन्य शेष जिलों में मौसम शुष्क बना है। राज्य में दिन के समय तेज धूप ने लोगों को परेशान किया है। वहीं, रातें ठंडी होने से तापमान गिरा है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। जहां गुरूवार को करीब 12 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के 12 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। गुरूवार को राज्य के सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में आंधी-बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, कल यानी 9 अक्टूबर को पूर्वी मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। पूर्वी हिस्से में सक्रिय चक्रवात और ट्रफ की वजह से बारिश का दौर जारी हुआ है। इसके अलावा 10 से 12 अक्टूबर के बीच पूर्वी और पश्चिमी, दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

बता दें कि मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई 3 अक्टूबर को पूरी तरह हो चुकी है। इसके बावजूद स्थानीय मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से पूर्वी हिस्से में बारिश हो रही है। लेकिन, यह बारिश पूरे प्रदेश के खेतों के लिए समान असर वाली नहीं होगी। मौसम विशेषज्ञ अरुण शर्मा के अनुसार अक्टूबर में बारिश के साथ दिन में गर्मी और रात में ठंडक का दौर सामान्य मौसमी बदलाव का हिस्सा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!