मध्यप्रदेश में 7 और 8 अक्टूबर को मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिन के समय खिलेगी धूप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Oct, 2026 10:13 AM

major weather warning for madhya pradesh on october 7 and 8

भोपालः मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। राज्य में 7 और 8 अक्टूबर को मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। करीब 14 जिलों में आंधी के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, 5 और 6 अक्टूबर...

भोपालः मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। राज्य में 7 और 8 अक्टूबर को मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। करीब 14 जिलों में आंधी के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, 5 और 6 अक्टूबर को बारिश का कोई अनुमान नहीं है। यहां दिन के समय धूप खिलने से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। जबकि, रात में ठंडक बढ़ी है।  

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में 7 और 8 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में गरज-चमक, आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। करीब 14 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 48 घंटें यानी 5 और 6 अक्टूबर को बारिश होने का अनुमान नहीं है।

मौसम केंद्र भोपाल की मानें तो आज सोमवार यानी 5 और कल मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। इन दोनों दिन अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। हांलाकि, रात के समय हल्की ठंड की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस तालुन (बड़वानी)/ ग्वालियर में दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक (अनूपपुर) में दर्ज किया गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!