प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी CM की लड़ाई में अब मंत्री की एंट्री, बोले-ये संगठन को नहीं संभाल पा रहे, देश क्या संभालेंगे

Edited By Desh Raj, Updated: 23 May, 2026 07:01 PM

minister khushwant attacks deepak baij and t s singh deo over their rhetoric

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम के बीच चले घमासान पर अब मंत्री की एंट्री हो गई है। मंत्री खुशवंत साहेब ने दोनों पर तीखा तंज कसा है। जी हां टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के बीच तेज हुई बयानबाजी...

(रायपुर): छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम के बीच चले घमासान पर अब मंत्री की एंट्री हो गई है। मंत्री खुशवंत साहेब ने दोनों पर तीखा तंज कसा है। जी हां टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के बीच तेज हुई बयानबाजी पर मंत्री भी मैदान में कूद गए हैं। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बड़ा तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में विचारधारा नहीं, सिर्फ गुटबाजी और भ्रष्टाचार की राजनीति हो रही है।

टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के बीच चल रही बयानबाजी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय

जैसे जैसै छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बीच चल रही बयानबाजी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे विरोधियों ने दोनों की लड़ाई को लेकर निशाना साधना शुरु कर दिया है।

इस मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इसे  कांग्रेस की अंदरूनी कलह का नतीजा बताकर बड़ा हमला बोला है। खुशवंत साहेब ने कहा कि पार्टी में विचारधारा और सोच की कमी है, वहां सिर्फ गुटबाजी और कुर्सी की लड़ाई चल रही है। ये लोग सिर्फ अपनी जेब भरना चाहते हैं। इस तरह से दोनों कांग्रेस नेताओं की बयानों पर बीजेपी ने भी निशाना साधा है।

कांग्रेस में कई गुट- खुशवंत साहेब

दोनों कांग्रेस नेताओं में बयान से मचे घमासान पर मंत्री खुशवंत साहेब ने तीखा हमला बोला है। साहेब ने कहा कि कांग्रेस में कई गुट बन चुके हैं, कोई टीएस सिंहदेव गुट है, कोई दीपक बैज गुट, कोई भूपेश बघेल गुट है। कांग्रेस में चुनाव के समय संगठन मजबूत करने के बजाय ‘कुर्सी तोड़ कार्यक्रम’ चलता है। यही वजह है कि पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है।

खुशवंत साहेब ने और बड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा परिवारवाद की राजनीति करती आई है, जो पार्टी अपने परिवार और संगठन को नहीं संभाल पा रही, वह देश संभालने की बात करती है। तंज कसते हुए खुशवंत साहेब ने कहा  कि कांग्रेस ‘भारत जोड़ो’ की बात करती है, लेकिन पहले अपनी पार्टी को तो जोड़ ले।

मंत्री साहेब ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस का मकसद सिर्फ सत्ता में आकर अपनी जेब भरना है लेकिन जनता अब कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है। जाहिर सी बात है कि टीएस सिंहदेव और दीपक बैज की बयानबाजी प्रदेश में सियासी हलचल मचा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!