जिला कांग्रेस प्रभारी पद से इस्तीफा देना चाहते हैं विधायक! जीतू पटवारी को पत्र लिखकर बताई वजह, पार्टी संगठन में चर्चा तेज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Oct, 2026 03:13 PM

mla seeks to resign from the post of district congress in charge explains the

सिवनी (अब्दुल काबिज खान): सिवनी जिला कांग्रेस संगठन को लेकर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। परासिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस पक्ष के मुख्य सचेतक सोहनलाल बाल्मीक ने सिवनी जिला कांग्रेस के प्रभारी...

सिवनी (अब्दुल काबिज खान): सिवनी जिला कांग्रेस संगठन को लेकर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। परासिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस पक्ष के मुख्य सचेतक सोहनलाल बाल्मीक ने सिवनी जिला कांग्रेस के प्रभारी पद से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में 22 अक्टूबर 2026 को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखा है।

पत्र में विधायक बाल्मीक ने उल्लेख किया है कि उन्हें सिवनी जिले के कांग्रेस संगठन का प्रभारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि सिवनी जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस को 12 मत मिले, जबकि भाजपा को 7 मत प्राप्त हुए। हालांकि, अविश्वास प्रस्ताव सफल नहीं हो पाया, जिसकी जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने क्षमा भी मांगी है।

विधायक बाल्मीक ने अपने पत्र में कहा है कि परासिया विधानसभा क्षेत्र में कार्यों की व्यस्तता अधिक होने के कारण वह सिवनी जिले को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से उन्हें सिवनी जिला प्रभारी के दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने भविष्य में पार्टी द्वारा दी जाने वाली अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए तत्पर रहने की बात कही है।

कांग्रेस संगठन में चर्चा तेज होने की संभावना

विधायक सोहनलाल बाल्मीक के इस पत्र के बाद सिवनी जिला कांग्रेस संगठन में नए प्रभारी को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं। अब निगाहें प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्णय पर रहेंगी कि सिवनी जिले की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है। हालांकि, पत्र में पद छोड़ने के पीछे विधानसभा क्षेत्र की व्यस्तताओं को कारण बताया गया है। इसे किसी अन्य राजनीतिक कारण से जोड़ने के लिए फिलहाल कोई ठोस आधार सामने नहीं आया है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!