MP के चुनिंदा मंत्रियों को अचानक दिल्ली बुलाया, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दौरा छोड़कर क्यों बुलाई मीटिंग? राजनीतिक हलचल बढ़ी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Nov, 2026 10:55 AM

mp

MP desk: मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के कुछ चुनिंदा मंत्रियों को अचानक दिल्ली तलब किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना पूर्व निर्धारित दौरा छोड़कर मंत्रियों को दिल्ली...

MP desk: मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के कुछ चुनिंदा मंत्रियों को अचानक दिल्ली तलब किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना पूर्व निर्धारित दौरा छोड़कर मंत्रियों को दिल्ली बुलाया है। इस घटनाक्रम को प्रदेश की सियासत के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अचानक बुलावे के बाद राजनीतिक गलियारों में मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक के एजेंडे को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 19 और 20 नवंबर को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में दो दिवसीय बैठक करेंगे। इसमें भाजपा शासित राज्यों के पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामाजिक कल्याण विभागों के मंत्रियों को बुलाया गया है। मध्यप्रदेश के संबंधित मंत्री भी इस बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में इन मुद्दों पर होगा मंथन
- पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए किए गए कामों की समीक्षा।
- अल्पसंख्यक वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी।
- सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति।
- आगामी समय के लिए विभागों का रोडमैप।

मंत्रियों को अपने विभागों के कामकाज और उपलब्धियों का पूरा ब्यौरा लेकर पहुंचने को कहा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलग-अलग दौर में मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। इस बैठक के चलते नितिन नवीन का प्रस्तावित भोपाल दौरा टल गया है। अब वे भोपाल आने के बजाय दिल्ली में ही मंत्रियों के साथ मंथन करेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!