होटल में महिला से दुष्कर्म! बिजनेस का झांसा देकर बनाए संबंध, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Nov, 2026 05:13 PM

mp crime

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला के साथ होटल में दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि बिजनेस का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए गए। मामले में किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी गई। पीड़िता की...

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला के साथ होटल में दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि बिजनेस का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए गए। मामले में किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला शाहपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को बुधवार को दि शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। वह अपना घर चलाने के लिए कारोबार शुरू करना चाहती थी। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान अभिषेक नाम के युवक से हुई। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। महिला ने उसके सामने कारोबार शुरू करने की बात कही। आरोप है कि अभिषेक ने महिला के साथ होटल संचालन का कारोबार करने का प्रस्ताव दिया। दोनों ने होटल लीज पर लिया। साथ ही पार्टनरशिप में उसका संचालन शुरू किया।

महिला का आरोप है कि 25 दिसंबर 2025 को आरोपी ने होटल में उसके साथ रेप किया। साथ ही उसे बदनाम करने की धमकी देकर चुप कराया गया। पीड़िता ने मारपीट का आरोप भी लगाया है। बताया गया कि आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था। जिससे तंग होकर उसने पुलिस से शिकायत की। शाहपुरा थाना पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को आरोपी के खिलाफ रेप, मारपीट और धमकाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!