बड़ी खबर :  वन विभाग के SDO के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच, रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Nov, 2026 10:26 AM

mp news

MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्थित छिंदवाड़ा में शनिवार सुबह वन विभाग के एसडीओ संजीव कुमार शर्मा के ठिकानों पर भोपाल लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, टीम उनके प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान में...

MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्थित छिंदवाड़ा में शनिवार सुबह वन विभाग के एसडीओ संजीव कुमार शर्मा के ठिकानों पर भोपाल लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, टीम उनके प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान में पहुंची है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के मामले में जांच शुरू की गई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, वन विभाग के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापेमारी की है। टीम ने सबसे पहले उनके छिंदवाड़ा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित घर में पहुंची है। दरअसल, अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसी मामले की जांच के लिए लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस संपत्ति और निवेश के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।
   PunjabKesari

संजू कुमार शर्मा वर्तमान में पचमढ़ी में वन विभाग के एसडीओ के पद पर पदस्थ हैं। शनिवार सुबह पहुंची टीम संपत्ति, निवेश और अन्य पैसों से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है। छिंदवाड़ा के अलावा अन्य जगहों पर भी लोकायुक्त ने छापा मारा है। फिलहाल, दूसरे ठिकानों और जांच में मिली संपत्ति की जानकारी सामने नहीं आई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!