जूते पहनकर छठ मैया को अर्घ्य देते दिखे BJP के पूर्व विधायक, आखिर ये कैसी सियासत नेता जी? Video वायरल से उठे सवाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Nov, 2026 11:40 AM

mp news

भोपालः राजधानी भोपाल में छठ पूजा के दौरान बीजेपी के पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह का एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो में वह जूते पहनकर छठ मैया को अर्घ्य देते नजर आ रहे हैं। इस दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई है और उनके व्यवहार पर...

भोपालः राजधानी भोपाल में छठ पूजा के दौरान बीजेपी के पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह का एक वीडियो चर्चा में है। वीडियो में वह जूते पहनकर छठ मैया को अर्घ्य देते नजर आ रहे हैं। इस दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई है और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। वहीं, छठ पूजा के दौरान हुई इस घटना के संबंध में ध्रुव नारायण का पक्ष सामने आया है। उन्होंने इस पर खेद जताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में ध्रुव नारायण सिंह को भोपाल सांसद आलोक शर्मा से सीख लेने की बात की गई है। पोस्ट में कहा गया है कि धार्मिक अनुष्ठानों में परंपराओं और मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही सवाल उठाया गया है कि जब पास में सांसद आलोक शर्मा मौजूद थे, तो पूर्व विधायक उनसे ही सीख ले सकते थे।

पोस्ट में ध्रुव नारायण सिंह पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि केवल हिंदुत्व की बात करने या दूसरे धर्मों पर टिप्पणी करने से कोई कट्टर हिंदू नहीं बन जाता। धार्मिक आस्था का सम्मान व्यवहार और परंपराओं के पालन से भी झलकना चाहिए। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

छठ पूजा के दौरान हुई घटना के संबंध में पूर्व विधायक ने जताया खेद

बीजेपी के पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह का कहना है कि गत दिवस छठ पूजा के पावन अवसर पर मध्य विधानसभा क्षेत्र के खटलापुरा मंदिर स्थित घाट पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माताएं-बहनें एवं परिवारजन भगवान सूर्य की उपासना कर रहे थे। वह भी उनसे भेंट कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं देने घाट की ओर गए थे।

इसी दौरान क्षेत्रीय नागरिकों के आग्रह पर वह घाट के समीप पहुंचे तभी भोपाल सांसद आलोक शर्मा का भी आगमन हुआ। कहा कि वहां उपस्थित पंडित ने तत्काल उन्हें दूध एवं जल से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की पूजा कराई। उनका कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम अचानक हुआ और महज एक-दो मिनट में संपन्न हो गया। उस समय अत्यधिक भीड़ और घटनाक्रम की शीघ्रता के कारण वह अपने जूते नहीं उतार पाए और जूते पहने हुए ही भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस त्रुटि के लिए उन्हें हृदय से खेद है।

वहीं, आगे पूर्व विधायक ने कहा- "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि वहां मेरा उद्देश्य केवल श्रद्धालुओं से भेंट करना और उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं देना था। पूजा में सम्मिलित होने की कोई पूर्व निर्धारित योजना नहीं थी। परिस्थितिवश तत्काल पूजा कराई गई। मैं समस्त सनातन धर्मावलंबियों एवं श्रद्धालुओं से इस त्रुटि के लिए विनम्रतापूर्वक क्षमा प्रार्थी हूं। भविष्य में ऐसी परिस्थिति में विशेष सावधानी रखूंगा। साथ ही, इस घटना की तस्वीरों को राजनीतिक रंग देकर प्रस्तुत करना दुर्भाग्यपूर्ण है। धार्मिक आस्था और भावनाओं को राजनीतिक लाभ का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। मेरे लिए जनभावनाओं और धार्मिक आस्थाओं का सम्मान सर्वोपरि है। अपनी इस त्रुटि के लिए मैं पुनः सभी से क्षमा प्रार्थी हूं।"

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!