MP पुलिस सम्मान की घोषणा, मिलेंगे 4 विशिष्ट और 17 सराहनीय सेवा पदक, देखिए लिस्ट

Edited By meena, Updated: 25 Jan, 2025 07:51 PM

mp police honor announced

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश पुलिस के चार अधिकारी एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा पदक और 17 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की...

भोपाल : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश पुलिस के चार अधिकारी एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा पदक और 17 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2025 को अलंकरण समारोह में इन्हें पदक सौंपे जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देउस्कर, पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना, निरीक्षक वीर विक्रम सिंह सेंगर तथा निरीक्षक नवाब खान को विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक रुचि वर्धन मिश्रा, उप पुलिस महानिरीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक विनय प्रकाश पॉल, निरीक्षक पंकज कुमार राजवैद्य, निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, निरीक्षक मनोज बैस, उप पुलिस अधीक्षक ऋतुराज गुप्ता, निरीक्षक दीपिका शिंदे, सहायक उप निरीक्षक देवबहादुर सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक सतीश मंडिया, आरक्षक ए. जानकी राव, उप निरीक्षक राज कुमार तिवारी, उप निरीक्षक योगेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक होशियार सिंह ठाकुर को पदक दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!