MP में दशहरे पर घर का सपना होगा साकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मनाया जाएगा गृह प्रवेश दिवस

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Oct, 2026 08:15 PM

mp to celebrate griha pravesh day on dussehra

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन-कल्याणकारी नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर संकल्पबद्ध है।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन-कल्याणकारी नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर संकल्पबद्ध है। मानव जीवन में स्वयं के एक सुदृढ़ एवं पक्के आवास का होना मात्र एक भौतिक आवश्यकता नहीं, अपितु आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व का आधार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने 'प्रधानमंत्री आवास योजना' का प्रभावी क्रियान्वयन कर अब तक 10 लाख से अधिक ज़रूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में अभूतपूर्व खुशहाली एवं नई दिशा प्रदान की है।

विजयादशमी (दशहरा) के शुभ अवसर पर कल, 20 अक्टूबर 2026 को मध्यप्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में ‘गृह प्रवेश दिवस’ मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत ऐसे हितग्राही, जिनके आवास पूर्ण हो चुके हैं, वे अपने नवनिर्मित एवं पूर्णतः सुसज्जित आवासों में परिवार सहित वैदिक परंपरा के अनुसार गृह प्रवेश करेंगे।

विजयादशमी का यह मंगल पर्व प्रदेश के हजारों परिवारों के जीवन में नई खुशियाँ लेकर आ रहा है। राज्य सरकार द्वारा सभी नगरीय निकायों को ‘गृह प्रवेश दिवस’ अभियान के अंतर्गत सभी पूर्ण आवासों में गृह प्रवेश सुनिश्चित करने एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ करने के लिये निर्देशित किया गया है, जिससे यह अवसर हितग्राही परिवारों के लिए एक अविस्मरणीय एवं मंगलकारी बन सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!