प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत! मौसी-भतीजे के रिश्ते में युवती की मौत, प्रेमी पर प्रताड़ना का आरोप

Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Aug, 2026 12:20 PM

mp woman dies after alleged harassment

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां कथित प्रेम प्रसंग के बीच 21 वर्षीय युवती की मौत के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।

मऊगंज। (गोविंद सिंह): मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां कथित प्रेम प्रसंग के बीच 21 वर्षीय युवती की मौत के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। मृतका के परिजनों ने युवती के प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान लक्ष्मी कुशवाहा (21), पिता इतराज कुशवाहा, निवासी ग्राम खुजुआ सुखदेव सिंह, थाना लौर के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि लक्ष्मी का प्रेम संबंध अमर कुशवाहा उर्फ छोटू (24), निवासी ग्राम गोदरी, थाना गढ़ से था। दोनों रिश्ते में मौसी-भतीजे बताए जा रहे हैं।

25 जुलाई को खाया था जहरीला पदार्थ

परिजनों के अनुसार, 25 जुलाई को लक्ष्मी ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में करीब आठ दिनों तक इलाज चलने के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई।

PunjabKesariपिता का आरोप- मानसिक प्रताड़ना से उठाया कदम

मृतका के पिता इतराज कुशवाहा का आरोप है कि अमर कुशवाहा लंबे समय से उनकी बेटी पर मानसिक दबाव बना रहा था। उनका कहना है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर लक्ष्मी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

युवती की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!