Edited By meena, Updated: 20 Jun, 2025 05:07 PM

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने ..
सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर अपने भांजे की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना कल रात रहली थाना क्षेत्र के छिरारी गांव में उस समय हुई जब छिरारी निवासी गोलू प्रजापति (23) अपने घर पर खाना खा रहा था। तभी उसका मामा बबलू नशे में धुत होकर आया और गाली गलौज करने लगा। गोलू ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसका मामा बबलू वहां से चला गया लेकिन कुछ देर बाद लोहे की रॉड लेकर वापस आया और खाट पर सो रहे गोलू पर हमला कर दिया।
गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए रहली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर चोटों के कारण गोलू को सागर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बबलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।