देशभर में प्रसिद्ध है नीमच की अफीम की खेती, पूजा पाठ के बाद निकाली जाती है डोडों से अफीम

Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2023 07:48 PM

neemuch s opium cultivation is famous all over the country

वैसे तो अफीम का खेती करना कानूनी अपराध है लेकिन मध्य प्रदेश के नीमच जिले में इसकी खेती की जाती है

नीमच: वैसे तो अफीम का खेती करना कानूनी अपराध है लेकिन मध्य प्रदेश के नीमच जिले में इसकी खेती की जाती है। जिले में अफीम का उत्पादन पूरे देशभर में प्रसिद्ध है। यहां अफीम की खेती कानूनी दायरे में रहकर की जाती है। बाकायदा केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग किसानों को अफीम की खेती का लाइसेंस उपलब्ध करवाता है। नारकोटिक्स विभाग के नियमों और मापदंडों के अनुसार ही किसान अफीम की खेती करते हैं।

PunjabKesari

जिले में इस बार भी अफीम की फसल अच्छी हुई है। अफीम के पौधों पर डोडे बनकर तैयार है। यहां के स्थानीय लोगों ने एक शुभ मुहूर्त और पूजा के बाद डोडों में से अफीम निकालने का काम शुरु कर दिया है। हालांकि कुछ किसानों को अभी इंतजार करना पड़ेगा उनकी फसल अभी तैयार नहीं हुई है। किसानों की मानें तो इस बार अफीम की खेती के लिए मौसम अनुकूल रहा। उम्मीद है कि अफीम का उत्पादन अच्छा होगा।

मान्यता अनुसार डोडे को चीरा लगाने से पहले महाकाली की पूजा की जाती हैं। माता से हाथ जोड़कर प्रार्थना की जाती है कि वे अफीम की फसल का उत्पादन अच्छा करें। पूजा कार्यक्रम से पहले मूर्तियां बैठाई जाती है और सिंदूर, नारियल प्रसाद चढ़ाकर पूजा की जाती हैं। फिर अफीम के डोडे में चीरा लगाया जाता है।

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!