CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, 10 कर्मचारी निलंबित

Edited By meena, Updated: 19 Apr, 2025 01:10 PM

negligence proved costly 10 employees suspended

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में प्रशासन ने ‘सीएम हेल्पलाइन' की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में प्रशासन ने ‘सीएम हेल्पलाइन' की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कल देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए। निलंबित कर्मचारियों में सात पटवारी, एक राजस्व निरीक्षक, एक श्रम निरीक्षक और एक समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी शामिल है। पटवारियों अंकित शर्मा, नीरज शर्मा, देवव्रत सिंह चौहान, कौशल्या दोहरे, राजकुमार शर्मा, धीरेन्द्र कुमार वर्मा और उपेन्द्र सिंह के खिलाफ निलंबन की कारर्वाई की गयी है। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक राजवीर सिंह भदौरिया, लहार के श्रम निरीक्षक नीतेश ब्रजपुरिया और लहार के समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी अरुण अग्रवाल को भी निलंबित किया गया है। यह कारर्वाई ‘सीएम हेल्पलाइन' की समीक्षा बैठक के बाद की गई, जिसमें इन कर्मचारियों द्वारा शिकायतों के निराकरण में रुचि नहीं लेने की बात सामने आई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Lucknow Super Giants

57/3

8.2

Lucknow Super Giants are 57 for 3 with 11.4 overs left

RR 6.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!