"एक कचौड़ी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा", महिला सुरक्षा को लेकर छात्राओं को बड़ा विरोध प्रदर्शन; पुरुषों के ख़िलाफ़ जमकर की नारेबाज़ी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Oct, 2026 10:46 AM

one kachori two samosas there s no trusting these men  female students

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां शहर के रोशनपुरा चौराहे पर महिलाओं और छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर और जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हो रहे आंदोलनों के बाद, अब...

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां शहर के रोशनपुरा चौराहे पर महिलाओं और छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर और जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हो रहे आंदोलनों के बाद, अब भोपाल में भी भारी संख्या में महिलाएं और छात्राएं सड़कों पर उतरीं। इस दौरान पुरुषों की गलत मानसिकता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

जानकारी के अनुसार, भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर महिलाओं और छात्राओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने पुरुषों की मानसिकता के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। उन्होंने "एक कचौड़ी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा", "शर्म नहीं है मर्दों में, नारी क्यों है पर्दों में?" और "बेटियों को मत रोको, लड़कों की मानसिकता बदलो जैसे नारे लगाए।

उन्होंने सरकार से मांग की है महिलाओं के लिए सुरक्षा बढ़ाई जाए। गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ स्थापित करने, पुलिस की गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने जैसे कई मांगे रखी गई। बता दें कि शहर के कमला पार्क से लेकर रोशनपुरा और गैमन मॉल तक यह मार्च निकाला गया। महिलाओं ने पोस्टरों और नारों के माध्यम से सुरक्षा के साथ-साथ आजादी और हक़ की आवाज़ भी उठाई है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!